यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के दुर्बिल गांव में बर्फबारी के बीच प्रचार के लिए जाते एक प्रत
- फोटो : UTTER KASHI
जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। बावजूद इसके प्रत्याशी व उनके समर्थकों के जोश पर कोई असर नहीं है। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर प्रचार अभियान को जारी रखा है।
बृहस्पतिवार सुबह से ही जनपद में बारिश लगी रही। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों हर्षिल, मुखबा, सुक्की, धराली, झाला, रैथल, बारसू, भटवाड़ी, खरसाली,जानकी चट्टी सहित कई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय सहित अन्य निचले क्षेत्रों में भी लगातार बारिश होती रही, जिससे पूरे जनपद में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लेकिन इस बर्फीली ठंड पर चुनावी जोश हावी रहा। जनपद में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का प्रचार अभियान जारी रहा।