फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरसाली गांव में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव में एक सप्ताह से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को बर्फ पिघलाकर या फिर यमुना नदी से पीने का पानी ढोना पड़ रहा है। शीतकालीन मंदिर के पुजारी दुर्गेश उनियाल ने बताया कि खरशाली गांव पेयजल आपूर्ति एक सप्ताह से बाधित हो रखी है। सूचना देने पर भी जिम्मेदार विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे ग्रामीणों को शीतकाल व बर्फबारी में काफी परेशानी हो रही है। उनियाल सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर गांव की पेयजल आपूर्ति को ठीक करवाने की मांग की है। इधर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार ने जल संस्थान के एई को फोन कर खरशाली में ठप पड़ी पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें