त्तरकाशी की भागीरथी घाटी में जैव विविधता मूल्यांकन के तहत पहुंचा पर्यटक व विशेषज्ञों का दल।
- फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री क्षेत्र में जैव विविधता मूल्यांकन प्रोजेक्ट के तहत पर्यटक व विशेषज्ञों का दस सदस्यीय दल इन दिनों भागीरथी घाटी के भ्रमण पर है। जो घाटी में चिड़ियों, तितलियों, कीट पतंगों व जंगली फूलों के बारे में जानकारी जुटा रहा है।
उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड (यूबीबी) की ओर से गंगोत्री क्षेत्र में जैव विविधता मूल्यांकन प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसमें राज्य में 40 साल बाद हर्षिल में ऑरेंज बुलफिंच चिड़िया का रिकार्ड दर्ज किया जा चुका है। दल में शामिल तितली विशेषज्ञ संजय सौंधी ने बताया कि भ्रमण 30 अप्रैल तक चलेगा। बृहस्पतिवार को दल ने छोलमी का भ्रमण किया। बार्सू की युवती अंजली रावत, सुक्की टॉप के अभिषेक और मुखबा के सौरभ को स्थानीय जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रेरित किया। दल में विशेषज्ञ संजय सौंधी सहित मित्तल गाला, शशांक, सुभद्रा, श्याम, उत्तरखंड के राम सोनी, वैभव गुप्ता, कौस्तुभ बैरवी और विशेषज्ञ केशर सिंह, आंचल सौंधी शामिल हैं।