फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाली गांव में शराब पीने-पिलाने पर प्रतिबंध

Tue, 30 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के दुष्परिणामों को देखते हुए अब गांव में इसका विरोध होने लगा है। पुरोला ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनाली में शराब पीने-पिलाने के विरोध में महिला मंगल दल पूरी तरह से मैदान में उतर गया है।
विज्ञापन


महिला मंगल दल ने गांव में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही शराब पीने वाले से 500 रुपये और परोसने वाले पर 5000 रुपये का अर्थदंड वसूलने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। दरअसल बीते रोज ग्राम पंचायत सुनाली में वचनी देवी की अध्यक्षता में महिला मंगल दल की बैठक हुई।

बैठक में महिलाओं ने गांव में शराब बनाने, शराब पिलाने, जुआ खेलने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। शराब बनाने पर पांच हजार रुपये, पीने पर पांच सौ रुपये व सार्वजनिक स्थानों पर पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये वसूलने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महिलाओं ने प्रस्ताव की एक प्रति एसडीएम व थानाध्यक्ष को भी दी है। इस मौके पर महिला मंगल दल की अध्यक्ष सुशीला देवी, निर्मला, खजानी, निशा, बबीता, कल्पना, सरोज, किरन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें