फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढ़ रहा अतिक्रमण का दायरा

Tue, 30 Aug 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र की आंतरिक सड़कों पर अस्थायी अतिक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पालिका प्रशासन इसके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने के बजाय इसे हटाने की जिम्मेदारी प्रशासन की बताकर पल्ला झाड़ रही है। वहीं प्रशासन भी अतिक्रमण हटाने के बजाय चालान काटकर इतिश्री कर रहा है।
विज्ञापन


पालिका के भीतर आजाद मैदान में अस्थायी अतिक्रमण सबसे ज्यादा है। वाहन पार्किंग से लेकर रेहड़ी, ठेली व्यापारियों के कारोबार से सिमटे मैदान में चलने की तक जगह नहीं है। शहर के हनुमान चौक, बस अड्डा, सब्जी मंडी, विश्वनाथ चौक, अस्पताल रोड, भैरव चौक अस्थायी अतिक्रमण की चपेट में हैं।

पीजी कॉलेज को जाने वाला रास्ता भी अतिक्रमण से संकरा हो गया है। शहर से कुछ दूर गोफियारा क्षेत्र में भी अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। साथ ही तिलोथ शहीद पार्क के आसपास खच्चर मालिकों ने टीन की छतें डालकर अतिक्रमण किया है, जबकि क्षेत्र में प्रशासन ने पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


बावजूद इसके अतिक्रमणकारी नियम-कानूनों को ताक पर रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। पालिका क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर जिला प्रशासन कार्रवाई की बजाय चुप्पी साधे बैठा है। लिहाजा पूरा शहर अस्थायी अतिक्रमण की चपेट में है। पालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा का कहना है कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।       
 
शहर में कोई नया अतिक्रमण हो रहा है, तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पुराना अतिक्रमण शहर में काफी हो गया है, जिसका प्रशासन समय-समय पर चालान काटता है।       
विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम भटवाड़ी।      

नगरक्षेत्र में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। इसको हटाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। पालिका अपने स्तर पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करती आ रही है।      
विज्ञापन

जयेंद्री राणा, पालिका अध्यक्ष, उतरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें