नौगांव में आयोजित हो रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : UTTER KASHI
यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति डामटा ने मंगलवार को चार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का शुभारंभ किया। प्रधान विनीता देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा देवी ने संयुक्त रूप से समारोह का उद्घाटन किया।
चार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में रंवाई जौनपुर समेत देहरादून के जौनसार क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में सूरत स्टेडियम में होने वाली कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, बैडमिंटन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं। विजेता प्रतिभागियों को समिति द्वारा आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। मंगलवार को कबड्डी के मुकाबले खेले गए। प्राथमिक वर्ग में पहला मुकाबला सरस्वती शिशु मंदिर डामटा और न्यू क्रिश्चियन अकेडमी डामटा के बीच खेला गया। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर ने बाजी मारी। वहीं दूूसरा मुकाबला जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल डामटा और जूनियर हाईस्कूल डेरिओं देहरादून के बीच खेला गया। इसमें डेरिओं की टीम विजेता बनी। उद्घाटन के दौरान समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री चमन चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, बचन सिंह चौहान, दया राम थपलियाल, कुशलनंद नौटियाल, सुल्तान पंवार आदि मौजूद रहे।