फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी अब आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं और विभिन्न विषयों की पुस्तकों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए जनपद मुख्यालय में बेहतरीन पुस्तकालय उपलब्ध हो गया है। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की करीब 45 हजार पुस्तकें सूचीबद्ध कर रखी गई है। पुस्तकालय में अभी नेट सुविधा व सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पुस्तकालय का उद्घाटन किया। पुस्तकालय को करीब 13 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कर व्यवस्थित किया गया है। डीएम ने बताया कि जनवरी में एक छात्र ने पुस्तकालय की स्थिति से अवगत कराया था, जिस पर उन्होंने बीते 19 जनवरी को पुस्तकालय का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि पुस्तकालय का मरम्मतीकरण कार्य 13 लाख में किया गया है। 40 शिक्षकों ने पुस्तकालय में मौजूद किताबों को सूचीबद्ध किया है। डीएम ने इस दौरान कोरोना महामारी में मां या पिता को खो चुके छात्रों को पाठ्य सामग्री बांटी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें