मुखबा जांगला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इस तरह जोखिम के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं ग्रामी?
- फोटो : UTTER KASHI
मुखबा से जांगला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थपुरोहित व ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करने की मांग की है।
गंगोत्री धाम के कपाट बंद और खुलने पर मां गंगा की डोली मुखबा-जांगला पैदल मार्ग से ही आती-जाती है, लेकिन गत दो माह से मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। सेब के बगीचों तक पहुंचने और रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल का कहना है कि डेढ़ माह बाद जब गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे, तो मां गंगा की डोली श्रद्धालुओं के साथ इसी रास्ते अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा लौटेगी। ऐसे में शीघ्र रास्ते की मरम्मत होनी जरूरी है। संवाद