फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्ट टाइम दाइयों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्ट टाइम दाइयों ने एक सितंबर से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पार्ट टाइम दाइयों का कहना है कि पूर्व में प्रशासन ने 31 अगस्त तक उनकी मांगो पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व पार्ट टाइम दाइयों ने मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग के लिए 14 दिनों तक जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया था। संगठन की अध्यक्ष इंद्रा देवी ने कहा कि उन्हें वर्तमान में मात्र 400 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं होती है। इंद्रा देवी ने कहा कि वह लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। पिछली बार धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी व सीएमओ ने मानदेय बढ़ाए जाने के लिए आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। जनपद में करीब 500 दाइयां हैं। इंद्रा देवी ने कहा कि एक सितंबर से एक बार फिर सभी दाइयां जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व सीएमओ डा. केएस चौहान को ज्ञापन भी सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में सौंला देवी, बसंती देवी, फुला देवी, पिंगला देवी, सुलोचना देवी, सुरजा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें