फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में नौगांव और लोकगीत में पुरोला जीता

विज्ञापन
उत्तरकाशी के पुरोला में आयोजित जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जनपद स्तरीय युवा महोत्सव 2022 में पुरोला, मोरी, नौगांव व चिन्यालीसौड़ विकासखंड की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लोक नृत्य में नौगांव, लोक गीत में पुरोला की टीम को विजयी रही।
विज्ञापन

रविवार को महोत्सव का शुभारंभ पुरोला ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार ने किया। महोत्सव में सभी टीमों ने स्थानीय संस्कृति पर आधारित लोक गीत, लोकनृत्य, हारुल, पांडव अवतार व देव नृत्य आदि पर प्रस्तुति दी, जिसमें लोकनृत्य में चिन्यालीसौड़ दूसरे, पुरोला तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लोकगीतों में मोरी की टीम दूसरे और चिन्यालीसौड़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार ने कहा कि युवा महोत्सव पहाड़ की लोक संस्कृति के संरक्षण व सवंर्द्धन में मददगार हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरोज रावत, कनिष्ठ प्रमुख सरिता रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष धर्मलाल, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रवेश पैन्यूली, सहायक युवा कल्याण अधिकारी प्रकाश भंडारी, लोकेंद्र नेगी, विनोद चौहान, रोशन लाल, सतीश कुमार, निर्णायक कमेटी के सोहन लाल बड़ोनी, गुलाब सिंह रावत, दर्शनी रावत, प्रमिला, धनेश चौहान, जयदेव चौहान, अवतार असवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें