फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों ने बैठक आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय से कम देने और ईपीएफ की सही कटौती नहीं होने पर रोष जताया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित एक धर्मशाला में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मदनलाल ने की। बैठक में ऊर्जा निगमों में कार्यरत स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों ने मुख्य रुप से शासन द्वारा निर्धारित मानदेय से कम दिया जाने तथा ईपीएफ की सही कटौती नहीं होने पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि जितना वेतन उन्हें दिया जा रहा है, उसमें जीवन यापन नहीं होता है। इसके अतिरिक्त सभा में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रयासों से स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों को महीने में चार अवकाश तथा विशेष ऊर्जा भत्ता स्वीकृत करने की घोषणा पर आदेश करने की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन होता है, तो उसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया जाएगा। बैठक में राजेंद्र कैंतुरा, जयप्रकाश, दिनेश कुमार, दिलवर सिंह, प्रदीप भंडारी, अजय कुमार, अर्जुन सिंह, बलवीर सिंह, भगवान सिंह, अमित, गोविंद राणा, विक्रम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें