फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए पालिका ने मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र को स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए पालिका प्रशासन ने स्थानीय व्यापारियों व होटल एसोसिएशन से सहयोग मांगा है। पालिका का कहना है कि शहर को सुव्यवस्थित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। पालिका प्रशासन ने बताया कि पालिका क्षेत्र में गोशाला व पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश व पार्किंग की समस्या से जल्द निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को पालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार मंडल व होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिरकत की। पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने कहा कि शहर क्षेत्र को स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। अध्यक्ष अनुपमा रावत ने बताया कि बस अड्डे के समीप करीब साढे़ चार करोड़ की लागत से दो मंजिला पार्किंग का निर्माण होना है, जिसकी निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। पेयजल निर्माण निगम सितंबर में निर्माण कार्य शुुरू कर देगी। शहर में बेसहारा गोवंश के लिए तिलाड़ी मोटर मार्ग पर 46 लाख की लागत से गोशाला का निर्माण किया जा रहा है, जो फरवरी-मार्च तक बन कर तैयार हो जाएगा।
व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण से सारा गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। अध्यक्ष अनुपमा रावत ने कहा कि पालिका क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना पालिका की प्राथमिकता में है। बैठक में अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़, सभासद त्रेपन असवाल, हरदेव रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूडी, महामंत्री धनवीर रावत, उपाध्यक्ष राजेश उनियाल, दयाल नेगी, अनिल रावत, आशीष सिंह, राजेश नेगी, मनोज, उपेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें