पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। सीएमओ कार्यालय के बाहर अनशन की शुरुआत करते हुए कर्मचारियों ने शीघ्र लंबित मांगों के निस्तारण की मांग उठाई।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के बैनरतले पहले दिन संघ के अध्यक्ष महेंद्र पडियार, संरक्षक अर्जुन पडियार व गोपी पंवार क्रमिक अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि वह पिछले डेढ़ माह से जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। इस अवसर पर सलीम खान, आकाश पयाल, महेंद्र सजवाण, पतराम आदि क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण न होने तक बारी-बारी से क्रमिक अनशन को जारी रखने की चेतावनी दी।