फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर हो रहे लाखों के अतिरिक्त कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज कोटधार गमरी के लिए तीन किमी दूर लाखों की लागत से बनाए गए अतिरिक्त कक्ष देखरेख के अभाव में खंडहर होते जा रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग इनकी सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

युवक मंगल दल पुजार गांव गमरी खांड के अध्यक्ष मस्तराम नौटियाल का कहना है कि विद्यालय भवन के लिए 30 नाली भूमि मंजूरी है, लेकिन भवन बनाने की जगह अनुपयोगी कक्ष बनाए गए हैं, जो सरकारी धन का दुरुपयोग है। उन्होंने शासन-प्रशासन से समस्या का हल निकालते हुए उच्चीकृत विद्यालय के जरूरत के अनुसार भवन तैयार करने की मांग की। राइंका कोटधार गमरी पूर्व में जूनियर हाईस्कूल था, जिसकी स्थापना वर्ष 1980 के दशक में हुई। वर्तमान में भी यह जूनियर हाईस्कूल के भवन में ही संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें