चिन्यालीसौड़ में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत।
- फोटो : UTTER KASHI
जीआईसी बल्डोगी में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खालसी में कार्यरत शिक्षक ओम प्रकाश ने स्वयं के प्रयासों से छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार दिया।
बृहस्पतिवार को विकास खंड चिन्यालीसौड़ के जीआईसी बल्डोगी में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वर्ष 2020 की उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षक ओम प्रकाश सिंह रावत ने नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। तूलिका को 1500, अंजलि को 1400, व निकिता व अंजलि को 1100-1100 रुपये की राशि दी गई। शिक्षक रावत अपने पिता खुशाल सिंह रावत की स्मृति में वर्ष 2016 से लगातार मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कृपाल सिंह चौहान, प्रधानाचार्य चरण सिंह कश्यप, रमेश कोहली, किरनपाल सिंह चौहान आदि मौजूद थे। संचालन जामवंत द्विवेदी ने किया।