फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार मोरी, पुरोला पहुंचे प्रीतम सिंह का कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिशन विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार से अब प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजी राणा, मोरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल रावत, रोजी सिंह सौंदाण, मनमोहन चौहान, दिनेश खत्री, जयराम चौहान आदि मौजूद रहे। इसके बाद पुरोला पहुंचने पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। प्रीतम सिंह ने यहां भी लोनिवि के निरीक्षण भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, ब्लाक अध्यक्ष किशन सिंह, प्यारे लाल हिमानी, रेखा नौटियाल, नारायणी चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं बड़कोट में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश सचिव अतोल रावत, रेशमा रावत, हंसपाल बिष्ट, मुकेश राणा, अजबीन पंवार आदि ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें