उत्तरकाशी के नाल्ड गांव की रामलीला में निषादराज केवट मंचन का दृश्य।
- फोटो : UTTER KASHI
विकासखंड भटवाड़ी के नाल्ड गांव में श्री वासुकीनाग देवता आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को रामलीला के नौवें दिन केवट के श्रीराम, लक्ष्मण व सीता को गंगा पार कराने के भावपूर्ण दृश्य का मंचन किया गया।
सोमवार को रामलीला में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केवट ने प्रभु श्रीराम को माता सीता और लक्ष्मण के साथ अपनी नाव में बैठाकर नदी पार करवाई थी। इसका वर्णन रामायण के अयोध्या कांड में मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के गांवों में रात के 3 बजे तक रामलीला की चौपाइयों से गूंजते हैं। जब कभी रावण की दहाड़ गूंजती हैं तो घाटियों में रहने वाले लोग भयभीत हो जाते हैं। ठीक इसी बीच वीर हनुमान के जय श्री राम के उद्घोष से डर भी भाग जाता है। रामलीला में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व दायित्वधारी सूरतराम नौटियाल शामिल थे। संवाद