फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, चार लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

Wed, 04 Nov 2026 01:06 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

केदारताल ट्रैक पर फंसे ट्रेकर्स की तलाश में चल रहे रेस्क्यू अभियान में बुधवार को दो शव और बरामद कर हेलिकॉप्टर से उत्तरकाशी लाए गए। इससे पहले मंगलवार को भी सर्च अभियान के दौरान एक महिला और एक पुरुष का शव मिला था। चार लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और निम की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
केदारताल ट्रैक पर फंसे पर्वतारोहियों को ढूंढती टीम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाए गए। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। चारों शव जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं।

विज्ञापन


27 अक्तूबर को सात ट्रैकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। खराब मौसम, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका। इसके बाद से प्रशासन के समन्वय से एसडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें तलाश एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।

पांच दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर कच्ची ढांग के समीप फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश के लिए मंगलवार को मौसम खुलने पर समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर अभियान चलाया गया था। इस दौरान एसडीआरएफ और निम की टीम को एक महिला और एक पुरुष का शव मिला था। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भी दो शव मिलने की पुष्टि की थी। इसके बाद बुधवार को चार शव हेलिकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाए गए।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अभियान चला रही हैं। प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चुनाव के लिए इस महीने शुरू होगा ईवीएम प्रचार का बड़ा अभियान, 16 नवंबर से पहुंचेगी आयोग की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइफ सपोर्ट सामग्री के साथ केदारखड़क भेजी जाएगी अतिरिक्त टीम

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान में जुटी टीम की मदद के लिए एक अतिरिक्त टीम रसद और अन्य लाइफ सपोर्ट सामग्री के साथ केदारखड़क भेजी जाएगी। निम और एसडीआरएफ की टीमें शेष लापता लोगों की तलाश में संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें