फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, निर्विघ्न व सफल बनाने के लिए उत्तरकाशी व हिमाचल के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को आराकोट में हिमाचल व उत्तरकाशी के अधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम रोहडू (हिमाचल प्रदेश) सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रोहडू व पुरोला तहसील के आराकोट क्षेत्र की सीमा के समीपवर्ती पुलिस चौकी कुड्डू है। संबंधित थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी को क्षेत्र में सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी ने कहा कि क्षेत्र में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी निरीक्षक पुरोला/बड़कोट व आबकारी अधिकारी रोहडू को निर्देश दिए गए कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 के दौरान पुरोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समस्त क्षेत्रों में छापेमारी करना सुनिश्चित करेंगे। हिमाचल प्रदेश से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में राजस्व एवं पुलिस विभाग से सहयोग लेते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाएंगे। उप जिलाधिकारी रोहडू ने भी अपने अधीनस्थ आबकारी टीम के साथ अपने क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी करने पर सहमति दी।
बैठक में एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी, एसडीएम रोहडू सुरेंद्र ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट अनुज कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रोहडू चमन सिंह, सहायक आयुक्त (आबकारी) रोहडू नित्यनंद शर्मा, तहसीलदार मोरी चमन सिंह, जिला आबकारी अधिकारी ओम प्रकाश सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें