पुरोला के जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में छात्र-छात्राओं की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : UTTER KASHI
जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में वायरल से पीड़ित छात्र-छात्राओं की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को विद्यालय पहुंची। टीम ने 20 छात्र-छात्राओं की आरटीपीसीआर और 10 छात्र-छात्राओं का रैपिड टेस्ट किया। जांच में सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस दौरान टीम ने उन्हें दवा की वितरित की।
जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में कक्षा-6 से 12वीं तक के अधिकांश छात्र-छात्राएं गत सप्ताह से वायरल से पीड़ित हैं। रविवार को पुरोला सीएचसी में 14 छात्र-छात्राओं का रैपिड व आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था। इससे पूर्व भी विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। डॉ. गुरुदयाल सिंह नेगी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को विद्यालय में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 14 बच्चे वायरल से पीड़ित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम में नोडल अधिकारी डॉ. श्याम चौहान, कोविड मजिस्ट्रेट रतनलाल भारती आदि शामिल थे। संवाद