फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने 14 बकरियों को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड डुंडा के मैनोल गांव में गुलदार ने 14 बकरियों को मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार रात मैनोल गांव में गुलदार ने रघुलाल की 14 बकरियों को मार डाला। साथ ही तीन बकरियों को घायल कर छोड़ दिया। गुलदार दरवाजा तोड़कर गोशाला में घुसा था। सोमवार सुबह जब रघ़ुलाल गोशाला पहुंचा तो उसने गोशाला का दरवाजा टूटा देखा। अंदर जाने पर देखा कि बकरियां मरी पड़ी हैं। रघुलाल ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। धरासू क्षेत्र के रेंज अधिकारी नागेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर गई है। मामले में रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें