फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अमृत वाटिका में देखरेख के अभाव में उगी घास

Wed, 24 Dec 2025 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। शहीदों के सम्मान में नगर पंचायत की ओर से बनाई गई अमृत वाटिका में देखरेख के अभाव में घास और झाड़ियां उग आई है। नगर पंचायत की ओर से ब्लॉक मुख्यालय के समीप यमुनोत्री हाईवे पर वर्ष 2023 में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

वाटिका को हराभरा करने के उद्देश्य से नगर पंचायत कर्मियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार और फूलदार पौधे रोपे गए थे लेकिन अमृत वाटिका को आज लावारिश हालात में छोड़ दिया गया है। इससे वाटिका में शहीदों के सम्मान में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे सूख कर नष्ट हो चुके हैं। साथ ही पूरी वाटिका में घास और झाड़ियां उगी हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौजूदा लोगों ने वाटिका से अमृत कलश में मिट्टी एकत्र कर शहीदों के सपनों को साकार करने की शपथ ली गई थी लेकिन वाटिका में उगी झाड़ियों के बीच दिखाई दे रहा अमृत वाटिका का साइन बोर्ड यमुनोत्री हाइवे से गुजर रहे राहगीरों को चिढ़ा रहा है। वहीं, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शिवानी रावत का कहना है कि अमृत वाटिका में लगाये गए कुछ पौधे सुख गए हैं। जिन्हें पुनर्जीवित करने के लिए नया प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें