फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जनप्रतिनिधियों ने उठाया बीडीसी में भालू की दहशत का मुद्दा

Tue, 23 Dec 2025 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी में बनी हुई है भालुओं की दहशत
विज्ञापन

भटवाड़ी। विकासखंड में आयोजित बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि भटवाड़ी क्षेत्र में इन दिनों प्रतिदिन भालुओं की दहशत बनी हुई है। वहीं, वन विभाग ग्रामीणों के लिए सुरक्षा के उपाय नहीं कर पा रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है।
मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भटवाड़ी क्षेत्र में भालुओं की दहशत बनी हुई। भालू ने क्षेत्र में कई ग्रामीणों को घायल कर दिया है। साथ ही भालू आबादी क्षेत्र में दिख रहे है। कुछ दिन पहले मल्ला गांव में तीन भालू सीसीटीवी कैमरे में दिखे जिससे ग्रामीणों अपने दिनचार्य का काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, वन विभाग ग्रामीणों के सुरक्षा के उपाय नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की ओर से संचालित सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी प्रश्न लगाए। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान कहा कि आप सब को जनता ने विश्वास से अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। इसे विश्वास को कायम रखना आप का दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दें। वहीं, डीएम प्रशांत आर्य ने सभी जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। इस मौके पर जेष्ठ प्रमुख मीरा देवी, कनष्ठि प्रमुख योगेश डंगवाल, सहायक परियोजना अधिकारी रमेश चंद्र, तहसीलदार राजकुमार शर्मा, अभिषेक रौतेला, सीमा रावत, श्रुति वलूणी, राजीव पंवार, आसिता नौटियाल, रमेश सिंह, विवेक नौटियाल, सीमा रावत गणेश कंसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें