फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह के शुरू हो जाएगा कूड़ा निस्तारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद मुख्यालय में छह माह में कूड़ा निस्तारण केंद्र बन कर तैयार हो जाएगा। पालिका क्षेत्र को कूड़ेदान मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। पालिका क्षेत्र में तीन वर्षों के भीतर ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं, जिनमें जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा है। जल्द ही पालिका क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता की। अध्यक्ष सेमवाल ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या कूड़े की है, जिसका जल्द समाधान हो जाएगा। प्रयास रहेगा की छह माह के भीतर कूड़ा निस्तारण केंद्र बन कर तैयार हो जाए। तिलोथ में करीब चार करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण केंद्र बन रहा है। सेमवाल ने कहा कि रामलीला मैदान में हाईटेक शौचालय बनाया जाएगा। कलक्ट्रेट कालोनी में पालिका की ओर से बनाई गई दुकानों में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। ये दुकानें उन दुकानदारों की दी जाएगी, जिनकी दुकानें विश्वनाथ चौक से हटाई गई हैं। इस मौके पर सभासद सविता भट्ट, महावीर चौहान, देवराज बिष्ट, ऊषा चौहान बुद्घि सिंह राणा व गीता रावत आदि मौजूद थे।
कूड़ा नहीं दिया तो होगा चालान
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कूड़ा शहर की प्रमुख समस्या है। शहर में घर-घर से कूड़ा उठान की व्यवस्था की गई है, लेकिन लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। अब अगर किसी भवन से लगातार तीन दिन तक कूड़ा एकत्र करने वाले को कूड़ा नहीं दिया गया, तो चालान किया जाएगा। यह माना जाएगा कि उक्त भवन का कूड़ा कहीं कूड़े एकत्र करने वाले व्यक्ति को न देकर अन्यत्र फेंका जा रहा है। प्रेसवार्ता में मौजूद सभासदों ने भी इस पर सहमति जताई। अध्यक्ष ने वार्ता के दौरान ही उक्त निर्देश सैनेट्री इंस्पेक्टर को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें