फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: एसपी कमलेश को डीजीपी गोल्ड डिस्क

Sat, 31 Oct 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मियों को सिल्वर डिस्क से किया गया सम्मानित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड) से सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्य आरक्षी बीना चौधरी और आरक्षी लायवर सिंह को प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर) प्रदान की गई। शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं पीएसी सुनील कुमार मीणा ने तीनों पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इस दौरान आयोजित रैतिक परेड की आईजी ने सलामी ली और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। परेड के बाद आईजी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, जिम, मनोरंजन कक्ष और कर्मचारी बैरकों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मसीह दिलासा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और दहेज प्रथा के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। पेंटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं, जनपद के सभी थानों और पुलिस इकाइयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कोतवाली बड़कोट पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालकर नशे, महिला अपराध और साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें