उत्तरकाशी पीजी कॉलेज के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी से जुड़े छात्र।
- फोटो : UTTER KASHI
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने बुधवार को छात्रसंघ चुनाव कराने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी के गेट पर जुटे छात्रों ने सरकार पर छात्र राजनीति को खत्म करने का आरोप लगाया। एबीवीपी के विभाग संयोजक हरेंद्र राणा ने कहा कि दो सालों से छात्रसंघ चुनाव का आयोजन नहीं होने से छात्र राजनीति खत्म होती जा रही है। इसके चलते महाविद्यालय की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने, यूजी-पीजी के सभी विषयों की कक्षाएं संचालित करने एवं शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में जिला संयोजक सुभाष राणा, हिमांशु कुमार, अनुप पंवार, गणेश राणा, जगदीप, विपुल पंवार, मुकेश, प्रभात, निखिल मोहन, सचिन आदि शामिल रहे।