फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से सटे लंबगांव मोटर मार्ग में पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब सात बजे पुलिस द्वारा लंबगांव मोटर मार्ग के कुटेटी देवी बैरियर के निकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी धौंतरी से उत्तरकाशी की तरफ आ रहे वाहन की चेकिंग करने पर पुलिस को उसमें 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसके बाद पुलिस ने वाहन चालक हीरा सिंह रावत निवासी डांग गांव, टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें