फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर खाते से 32 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साइबर अपराधियों ने पातालदेवी निवासी एक व्यक्ति के खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद पीड़ित व्यक्ति को अनजान कॉल से बताया गया कि वह अपना खाता बंद कर लें उनके खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। खाते से पैसे निकलने पर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस की साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पातालदेवी शैल निवासी अजय कुमार ने पुलिस साइबर सेल में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीते शनिवार दोपहर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके बैंक खाते से पैसे निकल रहे हैं। उसके बाद उसने बैंक जाकर खाता बंद करने को भी कहा।

इसके अलावा फोन करने वाले ने न खाता नंबर मांगा और न कोई अन्य जानकारी। पूछने पर फोन करने वाले ने बताया कि वह जयपुर से बोल रहा है और इतना बोलकर फोन काट दिया। पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि जब वह जानकारी लेने एसबीआई गए तो पता चला कि उसी दिन उनके खाते से अलग-अलग समय पर 17 हजार और 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक कर्मचारियों ने भी फोन करने वाले व्यक्ति के नंबर पर फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने साइबर पुलिस ने जल्द कार्रवाई कर उनके खाते से निकली धनराशि दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें