फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू, नेताला में धूल के गुबार से राहगीर परेशान

Wed, 22 Apr 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण कार्य से 25 किमी हिस्से में उड़ रही है धूल तो कहीं पसरा है कीचड़
विज्ञापन

उत्तरकाशी/बड़कोट। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर पर उड़ती धूल से यातायात प्रभावित हो रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड से जानकीचट्टी तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते करीब 25 किलोमीटर हिस्से में कहीं धूल के गुब्बार तो कहीं कीचड़ पसरा है। वहीं गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ी सेरा, ज्ञानसू, नेताला, मनेरी, भटवाड़ी आदि जगहों पर उड़ती धूल से राहगीरों के साथ ही व्यापारी भी परेशान हैं।
यमुनोत्री हाईवे पर निर्माण कार्य एजेंसी की ओर से अनियंत्रित कटिंग और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हालात और बिगड़ गए हैं। फूलचट्टी सहित कई स्थानों पर वाहन फंस रहे हैं जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है और जोखिम बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि संबंधित कार्यदाई संस्था को सड़क पर पानी का छिड़काव करने और गड्ढों वाले हिस्सों में आरबीएम डालकर मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मुख्यालय से लगे ज्ञानसू कस्बे में हाईवे सबसे ज्यादा धूल उड़ रही है जिससे व्यापारी भी परेशान हैं। सभासद मनीष पंवार ने बताया कि ज्ञानसू में यात्रा शुरू होने पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। जगह-जगह निर्माण सामग्री की ढेर भी हैं। इसी तरह नेताला भूस्खलन जोन और भटवाड़ी में धूल के गुबार से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें