फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के ग्रामीण बाजारों में लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत क्षेत्र के सभी ग्रामीण बाजारों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सभी वार्डों में जिला पंचायत की ओर से अतिथि गृहों का निर्माण भी किया जाएगा। जिला पंचायत बोर्ड की वर्चुअल बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में 23 जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि बैठक में 15वें वित्त से 7 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। बिजल्वाण ने कहा कि जिला पंचायत अपनी सभी परिसंपत्तियों की मरम्मत करवाएगा। इसके अलावा ग्रामीण बाजारों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। अध्यक्ष बिजल्वाण ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत के सभी वार्डो में गेस्ट हाउस भी बनाए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कविता परमार, अपर मुख्य अधिकारी संजय सिंह, कर अधिकारी चंदन सिंह, लेखा सहायक सुरेश भंडारी सहित 23 जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें