फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ सर्राफा व्यापारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने एक सर्राफा व्यापारी को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1 किलो 100 ग्राम चरस भी बरामद की गई है। बरामद चरस की कीमत एक लाख दस हजार बताई जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम की सफलता पर दस हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकार वार्ता में एसपी प्रदीप राय ने पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि नव वर्ष पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बस अड्डा उत्तरकाशी स्थित एक होटल के पास से कृष्णा शाह निवासी कमद धौंतरी को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर संबंधित के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चौकी कमद (धौंतरी) का मूल निवासी है और डुंडा में ज्वैलरी शॉप चलाता है। आरोपियों ने स्वयं भांग की खेती कर पैसों के लालच में चरस की तस्करी करने की बात कबूली है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, एसआई सतवीर सिंह, कांस्टेबल दीपक चौहान, मनीष राठी, नरेंद्र राणा, एसओजी कांस्टेबल औसाफ खान, विजेंद्र सिंह, काशीष भट्ट, सुनील राणा, पवन चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें