फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रख रखाव के अभाव में बदहाल हो रही तांबाखाणी सुरंग

विज्ञापन
उत्तरकाशी में तांबाखाणी सुरंग में इस टूटी हुई हैं स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
शहर के मुहाने पर बनी तांबाखाणी सुरंग रखरखाव के अभाव में बदहाल हो रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बीआरओ का कहना है कि सुरंग उनके अधिकार में नहीं है। जिससे वह सुरंग के अंदर कोई भी कार्य नहीं कर सकते।
विज्ञापन

वरुणावत आपदा के बाद शहर के मुहाने पर करोड़ों की लागत से 358 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया था, लेकिन अब सुरंग रखरखाव के अभाव में बदहाल होती जा रही है। सुरंग में कहीं लाइट के टूटे हुए बल्ब लटक रहे हैं, तो कहीं रिफलेक्टर टूटे हुए हैं। सुुरंग के अंदर सफाई भी नहीं होती। प्रशासन की अनदेखी के चलते सुरंग बदहाल होती जा रही है। यदि जल्द ही सुरंग की सुध नहीं ली गई, तो यह जर्जर स्थिति में पहुंच जाएगी। वहीं बीआरओ का कहना है कि सुरंग के दोनों ओर से एनएच उनके कार्य क्षेत्र में है, लेकिन सुरंग उनके अधिकार में नहीं है। बीआरओ के कमांडर विनोद श्रीवास्तव का कहना है कि सुुरंग हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसलिए हम यहां कोई कार्य नहीं करा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें