फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान संगठन ने विकासखंड नौगांव के खंड विकास अधिकारी पर पंचायत प्रतिनिधियों का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी से बीडीओ पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं खंड विकास अधिकारी ने प्रधान संगठन के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप रावत के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। प्रताप रावत ने कहा कि मनरेगा कार्यों का गत डेढ़ वर्षों से भुगतान नहीं हुआ है। पूरे जनपद में करीब 44 करोड़ की देनदारी है।
ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में चयनित कार्यों को जिला व खंड विकास स्तर पर प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीडीओ बेवजह पंचायत प्रतिनिधियों को परेशान कर रहे हैं। वार्ता करने वालों में कोमल सिंह राणा, प्रीतम सिंह रावत, वृजपाल रजवार, राम मोहन उनियाल, बबीता जोशी, धर्मवीर पंवार, अनिल पंवार, महेश नौटियाल आदि शामिल थे। वहीं बीडीओ राजेंद्र प्रसाद जोशी का कहना है कि विकासखंड में मानकों के तहत विकास कार्यों का निस्पादन किया जा रहा है। नियमों के तहत कार्य करने में जिन लोगों को दिक्कत हो रही है। वह इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें