श्री प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ राधा कृष्ण रासलीला का मंचन किया गया। बालकृष्ण ने मटकी फोड़कर भक्तों में माखन मिश्री का प्रसाद बांटा।
सोमवार रात्रि नौ बजे से काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। योगाचार्य कृष्णानंद बिजल्वान, कन्हैया सेमवाल, माधव भट्ट, नरेंद्र पंवार व किरण पंवार, मीना जोशी, जगदंबा चौहान आदि ने भजन संध्या में की प्रस्तुति दी। रात 12 बाजे आरती के बाद भक्तों में 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि पर्व पर बच्चों द्वारा कृष्ण जन्मस्थली का रंगोली के माध्यम से चित्रण किया गया। कार्यक्रम में गोपाल रावत, अंकित मंमगाई, मनीष भट्ट, राहुल पवार, मोहन डबराल, कमल डंग, अलका गंगाड़ी, रमेश चौहान, सुरेंद्र गंगाड़ी मनीष रावत आदि मौजूद रहे।
राधा-कृष्ण बनकर बच्चों ने मोहा मन
महाशय राजीव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में ऑनलाइन श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें श्रीकृष्ण राधा रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राधा व कृष्ण के रूप में सजे बालक और बालिकाओं ने लोगों का मन मोहा। प्रधानाचार्य अरविंद रावत, प्रेमलाल नौटियाल, हीरालाल, कलावती भट्ट, ज्योति शाह, रंगीता चौहान, उर्मिला सेमवाल आदि रहे। जिला गायत्री परिवार की ओर से गायत्री मंत्र जप और गुरु गायत्री मंत्र जप का आयोजन किया। मनेरा बाईपास भूस्खलन क्षेत्र में पौधे रोपे गए।
पेंटिंग में नंदनी और रंगोली में रिवाली प्रथम
पुलिस लाइन ज्ञानसू में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पेंटिंग के जूनियर वर्ग में नंदनी रावत ने पहला, आदित्य गौड़ ने दूसरा, सीनियर वर्ग में कीर्ति जुयाल पहला व साक्षी ने दूसरा, रंगोली में रिवाली पहला व पूर्वा ने दूसरा, राधा-कृष्ण रूप सज्जा में श्रेयस नारायण, शाश्वत नारायण पहले व आरुष, अनु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नृत्य में अवंतिका पहले व स्वीटी दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर एसपी मणिकांत मिश्रा, सीओ हीरालाल बिजल्वाण, पूर्व नपा अध्यक्ष सुधा गुप्ता, डा. रुचि कुलश्रेष्ठ, मीनू रेखी आदि मौजूद रहे।