फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने की नवंबर माह में कृषि व स्वास्थ्य विकास मेला आयोजित करने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक की बीडीसी बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य आदि मुद्दों को उठाया। ब्लॉक प्रमुख ने नवंबर में कृषि व स्वास्थ्य जागरूकता विकास मेला आयोजित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे छाए रहे। लदाड़ी की क्षेत्र पंचायत सदस्य सुचिता सेमवाल ने लदाड़ी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की मांग की। वहीं संपर्क मार्गों की बदहाली का संज्ञान लेते हुए सदन ने भटवाड़ी बाजार से भटवाड़ी गांव तक दो किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव पारित किया। प्रमुख ने कहा कि माह के प्रथम सप्ताह में होने वाले मेले में ग्रामीणों को कृषि व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में संजय पंवार, अनिल रावत, अरविंद नेगी, राजकेंद्र थनवान, पुष्पा चौहान, जगदम्बा प्रसाद, राघवानंद सहित अन्य सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, ज्येष्ठ प्रमुख डीएस नेगी ने बीडीसी बैठक की सूचना नहीं दिए जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सूचित किए बिना ही बैठक का आयोजन किया गया, जिससे कई सदस्या नहीं पहुंच पाए। कोरम पूरा नहीं होने के बावजूद बैठक आयोजित की गई है। इधर, प्रमुख ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सभी सदस्यों को बैठक की सूचना दी गई थी। वहीं कोरम पूरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें