फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकुरी-सिंगोट मोटर मार्ग तीन माह से अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नाकुरी-सिंगोट मोटर मार्ग बीते तीन माह से अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने पर भी लोनिवि की ओर से सुध नहीं लिए जाने से ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अवरुद्ध सड़क से परेशान होकर जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि नाकुरी-सिंगोट मोटर मार्ग सात किमी पर भूस्खलन के चलते तीन माह पहले अवरुद्ध हो गया था। तब से ग्रामीण लोनिवि के अधिकारियों से कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क अवरुद्ध होने के कारण पाव, सिंगोट, मांगलीसेरा आदि गांवों के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए छह किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। बार-बार मांग करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क दुरुस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क पर यातायात चालू नहीं हुआ और ग्रामीणों को भूमि प्रतिकर नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। लोनिवि के ईई हरीश कुमार का कहना है कि सड़क अवरुद्ध होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो शीघ्र इसकी पड़ताल कराकर यातायात सुचारु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें