फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर चिंहित राज्य आंदोलनकारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से लंबित मांगों को लेकर जनपद भर में प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय सहित नौगांव, चिन्यालीसौड़, पुरोला आदि क्षेत्रों में प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने मांगों के पूरा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों में प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने मांगपत्र में यमुना घाटी को पृथक जिला बनाने तथा परिवहन निगम की बसों को संपूर्ण जिले में संचालित करने कि मांग उठाई। उन्होंने 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक कोई कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संगठन के जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि 10 फीसदी क्षेत्रीय आरक्षण तथा एक समान पेंशन के तहत दस हजार रुपये देनेे पर भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मौके पर जयेंद्र बिष्ट, डा. बिजेंद्र पोखरियाल, राजेंद्र प्रसाद पैन्युली, दलबीर रावत, राजपाल पंवार, हीरामणी जोशी, अर्जुन सिंह, जगत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें