फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्की ड्रा के साथ सैनिक दीपावली मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय सैनिक दीपावली मेले का धूमधाम से समापन किया गया। गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए, शहीद स्मारक निर्माण के लिए पांच लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मेले में आयोजित लक्की ड्रा ने मातली गांव की जशोदा देवी ने प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक कार जीती है, जबकि भटवाड़ी रोड की सबिया, तिलोथ गांव की गंगा देवी ने स्कूटी व बाइक जीती। मेले में संकल्प सामाजिक संस्था द्वारा जाड़ जनजातियों द्वारा बनाए गए ऊन उत्पादों के स्टॉल को भी काफी सराहा गया। समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, मेला समिति अध्यक्ष तेजपाल शाह, केशर चंद रमोला, मदन मोहन भट्ट, गिरधारी लाल, कमल सिंह, मुरारी पोखरियाल, मेजर आरएस जमनाल, सूबेदार विरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें