फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को लूट रहे ट्रैक्सी चालक, परिवहन विभाग बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम की यात्रा में पहुंचने वाले पर्यटकों से कुछ टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है। नियमों के अनुसार गंगोत्री से उत्तरकाशी तक का किराया 200 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि टैक्सी चालक 400 से 500 रुपये प्रति सवारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि करीब होने व पहाड़ों में बेहतरीन मौसम होने की वजह से पर्यटक इस ओर रुख कर रहे हैं। इनमें से कई पर्यटक लोकल टैक्सी से ही यात्रा करते हैं। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ टैक्सी चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। महाराष्ट्र के रमेश सारस्वत, बंगाल के देवाशीष पौल ने बताया कि उन्हें उत्तरकाशी जाना था, लेकिन वाहनों की कमी के चलते टैक्सी वाले 400 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति मांग रहे हैं। सही किराया लेने की बात कहने पर वे चलने से मना कर रहे हैं। मजबूरी की वजह से उन्हें सफर करना पड़ रहा है।

कोट:
कुछ टैक्सी चालक यूनियन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे यात्रियों सहित अन्य टैक्सी चालकों को भी नुकसान हो रहा है। यूनियन इन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए परिवहन विभाग से शिकायत करेगा।
विज्ञापन

- पुष्कर सिंह मलूड़ा, अध्यक्ष, विश्वनाथ जीप कमांडर चालक मालिक कल्याण समिति।

यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार करना गलत है। मामले पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डा. आशीष चौहान, जिलाधिकारी, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें