फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काष्ठकलाकारों को बांटी उपकरण किट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद के काष्ठ कलाकारों को एकीकृत हस्तशिल्प विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उपकरण किट बांटी गई है। जिला उद्योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भराणगांव, रिंगाल व गजोली गांवों के शिल्पकारों नरेश लाल, विक्रम लाल, जीत लाल, जयपाल लाल, ग्वाणु लाल, शांति लाल, रामी देवी, अनिता विश्वकर्मा आदि को काष्टकाला के किट वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपाल सिंह रावत ने काष्ठकला को बढ़ावा देने व इसे स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही। उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीएम बहुगुणा की ओर से काष्टकला से जुड़े प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। अब तक विभाग की ओर से भटवाड़ी व डुंडा विकास खंड में डिजाइन संबंधी 24 प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में इंग्लैंड से लौटे चंद्र लाल व नरेश लाल ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि विदेशों में शिल्पियों को सरकार की ओर से बड़े स्तर पर प्रोत्साहन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें