पुरोला। मोरी तहसील में उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान कई विभागों के कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
सोमवार को एसडीएम शैलेंद्र नेगी के निरीक्षण में 9 कर्मचारी अपने कार्यालयों से गायब मिले थे। एसडीएम ने बताया कि पीएचसी व आईटीआई में 4-4 कर्मचारी तथा जीआईसी में एक प्रशासनिक अधिकारी अनुपस्थित पाए गए थे। जीआईसी के अनुपस्थित अधिकारी को उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अटैच किया गया है, जो नियमों के खिलाफ है। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।