फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के सभी मंत्री करोड़पति: मुख्यमंत्री धामी से भी अमीर हैं उनकी कैबिनेट के पांच सदस्य, जानिए किसके पास कितनी दौलत?

Wed, 23 Mar 2022 04:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। धामी के साथ आठ मंत्रियों को भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण किया गया है। इसमें धामी के पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके आठ मंत्री आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं। सभी के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। पांच ऐसे मंत्री हैं, जिनके पास मुख्यमंत्री धामी से भी ज्यादा दौलत है। 
विज्ञापन


धामी सरकार में सबसे अमीर मंत्री चौबट्टाखाल से जीते सतपाल महाराज हैं। महाराज के पास कुल 87.34 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। धामी कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्य के पास 25.20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। रेखा सबसे अमीर मंत्रियों में दूसरे नंबर पर हैं। धामी कैबिनेट की औसत संपत्ति 16 करोड़ रुपये है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास 3.34 करोड़ रुपये के संपत्ति है। 

पहली बार मंत्री बनाए गए चंदन राम दास के पास सबसे कम 1.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों में सुबोध उनियाल दूसरे और धन सिंह रावत तीसरे नंबर पर हैं। उनियाल के पास कुल 1.61 करोड़ रुपये और धन सिंह रावत के पास 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 
विज्ञापन


देखिए किसके पास कितनी संपत्ति? 

1. पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) : खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी पुष्कर सिंह धामी को मिली है। 46 साल के धामी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। धामी के पास कुल 3.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

2. सतपाल महाराज : धामी कैबिनेट में सबसे अमीर सतपाल महाराज हैं। सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है। 70 साल के सतपाल महाराज ने केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है। इनके पास 87.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

3. रेखा आर्य : सोमेश्वर विधानसभा से विधायक चुनी गईं रेखा आर्य भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। पिछली धामी सरकार में भी वह मंत्री रहीं। 43 साल की रेखा ने परास्नातक किया है। इनके पास कुल 25.20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

4. धन सिंह रावत : श्रीनगर विधानसभा सीट से विधायक धन सिंह रावत भी धामी कैबिनेट के अमीर सदस्यों में से एक हैं। धन सिंह रावत के पास कुल 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

5. गणेश जोशी : मसूरी से भाजपा के विधायक गणेश जोशी को भी मंत्री बनाया गया है। 64 साल के गणेश ने 10वीं तक पढ़ाई की है। इनके पास कुल 9.74 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

6. सुबोध उनियाल : नरेन्द्रनगर से विधायक सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 61 साल के सुबोध के पास कुल 1.61 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

7. प्रेमचंद अग्रवाल : ऋषिकेश के विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल भी धामी कैबिनेट के अमीर मंत्रियों में शुमार हैं। प्रेमचंद्र के पास कुल 5.03 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

8. चंदन राम दास : बागेश्वर से विधायक चंदन राम दास के पास कुल 1.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है। चंदन को भी इस बार धामी कैबिनेट में जगह मिली है। पेशे से किसान चंदन राम दास ने स्नातक किया है। 
विज्ञापन


9. सौरभ बहुगुणा : सितारगंज से दूसरी बार विधायक चुने गए सौरभ बहुगुणा की उम्र 43 साल है। सौरभ के पास कुल 7.85 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सौरभ के दादा हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश और पिता विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें