फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : उत्तरकाशी ने मुनस्यारी को 4-2 से हराया

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम मे फुटबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति ओपन पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। प्रतियोगिता का पहला मैच उत्तरकाशी व मुनस्यारी ब्लू के बीच खेला गया। उत्तरकाशी ने मनुस्यारी को 4-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में लीग कम नॉकआउट के आधार पर तीन बजे फुटबाल प्रतियोगिता शुरू की गई। पहले मैच में उत्तरकाशी की टीम विजेता रही। दूसरा मैच मुनस्यारी और बागेश्वर के बीच खेला गया। इसमें बागेश्वर की टीम 1-0 से विजयी रही। जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली ने कहा कि सोमवार से फुटबाल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो जाएंगे। उसमें मैच और अधिक रोमांचक रहेगा। वहां वरूण बेलवाल, हरीश राम, रघुवीर सिंह, अल्पना त्यागी, निर्णायक सलीम, तनवीर, राकेश रावत, पुष्कर, नेहा पंत, प्रियंका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें