फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में हादसा: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत; हल्द्वानी से बाजपुर लौट रहा था सुहैल, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 06 Jul 2024 11:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गड़प्पू जंगल में कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर के पूर्व प्रधान सज्जन खां के बेटे सुहैल अहमद उर्फ छोटू की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गड़प्पू जंगल में कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर के पूर्व प्रधान सज्जन खां के बेटे सुहैल अहमद उर्फ छोटू की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से सुहैल अहमद कार से घर लौट रहे थे। तभी गड़प्पू जंगल में उसकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये पढ़ें- Ramnagar: इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर प्यार और दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी; केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, सुहैल अहमद किसी कार्य से हल्द्वानी गए हुए थे। देर रात वापस लौट रहे थे। शनिवार सुबह पुलिस पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें