शक्तिफार्म के आनंदनगर प्राथमिक स्कूल में छात्रों को सामग्री भेंट करते जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : SITARGANJ
सरकारी विद्यालयों में बुधवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान एक सितंबर से 15 सितंबर तक विद्यालयों में नामांकन कराने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में मनाए गए प्रवेश उत्सव में नए नामांकन करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने कहा कि कोविड काल में स्कूल बंद होने के बावजूद स्कूलों में नामांकित छोटे बच्चों को वर्कशीट और अन्य माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य ने कई स्कूलों में पहुंच कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हृदयेश चौहान, जयंत मंडल, आरती दीपक, अनुकूल मंडल, तापस मिस्त्री, संजय सिंह, राकेश सिंह, जय सिंह आदि ने अभिभावकों का स्वागत किया।