फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सीनियर एथलेटिक मीट में तृतीय स्थान पाकर निकिता ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
छात्र निकिता कुमारी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा निकिता कुमारी ने उत्तराखंड एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से प्रथम उत्तराखंड राज्य सीनियर एथलेटिक मीट 2021 में लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जसपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में 11 और 12 सितंबर को आयोजित होने वाली उत्तराखंड राज्य सीनियर एथलेटिक मीट 2021 में निकिता कुमारी ने 4.12 मीटर लंबी छलांग लगाकर राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निकिता कुमारी और उसके कोच केवल सिंह संधू को बधाई दी है और निकिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रा के परिवार में खुशी का माहौल है। उसके पिता रामअवतार सिंह हलवाई का काम करते हैं। माता सुनीता देवी गृहणी हैं। छात्रा ने बताया कि उसका सपना उत्तराखंड पुलिस में जाकर देश की सेवा करने का है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें