फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा अग्रवाल बनीं नगर निगम की ब्रांड अंबेसडर

विज्ञापन
वरुणा अग्रवाल को ब्रांड अंबेसडर का पत्र सौंपते मेयर व नगर आयुक्त। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में 38 वीं रेंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन करने वाली वरुणा अग्रवाल को रुद्रपुर नगर निगम ने ब्रांड अंबेसडर बनाया है। मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने वरुणा के निवास पर पहुंचकर उन्हें इस आशय का पत्र सौंपा। इधर, नीलम कोली भी नगर निगम की ब्रांड अंबेसडर बनीं रहेंगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि सीए सुबोध अग्रवाल की पुत्री वरुणा अग्रवाल ने आईएएस परीक्षा में देश में 38 वीं रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। वरुणा की इस उपलब्धि पर उन्हें नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए वरुणा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वरुणा सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि अब रुद्रपुर नगर निगम में दो ब्रांड अंबेसडर हो गए हैं। नगर निगम की ब्रांड अंबेसडर नीलम कोली भी स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान वरुणा लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें