फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएन पब्लिक स्कूल ने जीती फुटबाल ट्राफी

विज्ञापन
दिनेशपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड मिनी फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 16 निजी विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में रुद्रपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल ने मेजबान न्यू ईरा पब्लिक स्कूल टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

रविवार को हुई राज्य स्तरीय सिक्स ए साइट फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य की छह चयनित टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के निदेशक रविंद्र पाल ने सिंह ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम रोशन करने की बात कही। लीग मैचों के बाद प्रतियोगिता का फाइनल मैच आर एन ए पब्लिक स्कूल रुद्रपुर और मेजबान न्यू ईरा के बीच खेला गया, जिसमें आरएएन की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज करके ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
आरएएन के अश्मित सिंह प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बंस बोरा सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी रोहित दास सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर चुने गए। पुरस्कार वितरण समारोह में एसोसिएशन के सचिव अमजद उस्मानी व अन्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन

उस्मानी ने बताया कि यहां से चयनित खिलाड़ी गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मैच में रोहित पांडे, हरीश बिष्ट, अभिषेक गुप्ता, रोहित कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां रोहित दानू, सलोनी राठौर,सुबीर दास, प्रेम राजपूत, गोविंद परिहार, नरेश जोशी, अर्चना यादव आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें