फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में 3.80 लाख लोगों को वैक्सीन लगवाने की चुनौती

विज्ञापन
काशीपुर में लोगो को वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग को चार दिन में तीन लाख, 80 हजार, 789 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगवानी है। टीकाकरण का यह लक्ष्य सात सितंबर तक पूरा होना है लेकिन अभी तक जिले में 10 लाख, 90 हजार, 675 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। पहली डोज का कुल टीकाकरण 74.12 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरू ने स्वास्थ्य विभाग को सात सितंबर तक जिले में 14 लाख, 71 हजार, 464 लोगों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य दिया है। स्वास्थ्य विभाग के सामने टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने की चुनौती खड़ी है। जिले में वर्तमान में कोविशील्ड कंपनी की वैक्सीन की एक लाख डोज उपलब्ध है। शुक्रवार को जिले में कुल 17 हजार, 933 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 13 हजार, 342 लोग शामिल रहे। जबकि 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के चार हजार, 591 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। इधर, जिले में कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट का आंकड़ा शून्य रहा जबकि कोरोना जांच के लिए 1282 लोगों के सैंपल भेजे गए। जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या नौ है। टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक का कहना है कि टीकाकरण अभियान को तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें