खटीमा के नानकमत्ता क्षेत्र में दक्षिणी जौलासाल रेंज में अपने पालतू जानवर चराने के लिए जंगल गए एक ग्रामीण पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एचताबिही निवासी प्रताप सिंह राणा (45) अपने जानवरों को चराने के लिए जंगल में गए थे। जंगल में जानवरों को चुंगता छोड़ वह कुछ दूरी पर जाकर बैठ गए। तभी झाड़ी में छिपे दो भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी दौड़ते हुए वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों भालू जंगल की ओर भाग गए।